पाटी: बावनगजा घाटी में देर रात असामाजिक तत्वों ने जिला मुख्यालय से पाटी जा रहे वाहनों पर किया पथराव, कई गाड़ियों के कांच टूटे
Pati, Barwani | Oct 3, 2026 जिला मुख्यालय से पाटी मार्ग पर स्थित बावनगजा घाटी में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा वाहन चालकों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। पाटी जा रहे चार पहिया वाहनों पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थर मारे। अचानक हुए इस हमले में 4 गाड़ियों के कांच टूट गए लोग बाल-बाल बचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।