हरिद्वार: जंगली हाथी ने दीवार तोड़कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में किया प्रवेश, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर दीवार तोड़कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में घुस आया। हाथी को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक हाथी गुरुकुल परिसर में चहलकदमी करता रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है