बागपत: राजपुर खामपुर के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाया
Baghpat, Bagpat | Jul 16, 2026 बागपत के राजपुर खामपुर गांव के ग्रामीण गुरुवार को करीब दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक व्यक्ति व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से गांव के लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। वह अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशाना बनाकर अवैध वसूली करता है तथा विरोध करने पर पुश्तैनी मकान तुड़वाने की ध