निज़ामाबाद: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में आज शनिवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया फरीदाबाद गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बुलेट बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है