कुटुंबा: कुटुंबा में विश्व माहवारी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी गई जानकारी
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल बैरांव एवं घेउरा में बुधवार को विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पीरियड्स को लेकर फैली झिझक, भेदभाव और गलत धारणाओं को दूर करना था।