बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जिला अध्यक्ष रहीं शामिल
बल्देवगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित हुई।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया के द्वारा बताया गया कि उक्त बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत शामिल रहीं।साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी मिश्रा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।उक्त बैठक में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं संबंधी अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।