बल्देवगढ़: जटेरा गांव में कुएं में गिरने से पाँच नीलगायों की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जटेरा गांव में एक कुएं में गिरने से पांच नीलगायों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि आज सुबह जैसे ही लोग खेत पर पहुंचे तो देखा कि पांच नीलगायों के शव पानी में तैर रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई।मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे जहां पर वन विभाग के कर्मचारी मामले की जांच कर रहे हैं।