बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ से कैलपुरा जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का टायर अलग हुआ, बड़ा हादसा टला
बल्देवगढ़ से कैलपुरा की ओर एक ट्रैक्टर जो कि ट्रॉली में मुरम भरकर कैलपुरा की ओर जा रहा था। तभी चौपरा मोहल्ला के पास बीच सड़क पर उक्त ट्रैक्टर की ट्राली का अचानक टायर खुलकर अलग हो गया।जिसमें एक बड़ा हादसा होने से टल गया।साथ ही ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। देखा जा रहा है कि खटारा ट्रैक्टर जो कि नियम विरुद्ध ओवरलोड बीच सड़क पर दौड़ रहे हैं।