बल्देवगढ़: करमासन हटा में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट, बल्देवगढ़ थाने में मामला दर्ज
ग्राम करमासन हटा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें फरियादी अखिलेश राजपूत उम्र 25 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मातादीन राजपूत के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज,मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।