बल्देवगढ़: जटेरा गांव में पांच नील गायों की मौत, वन विभाग ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया
जटेरा गांव में कुएं मे पांच नील गायों की मौत के मामले में वन विभाग के द्वारा दो लोगों पर मामला दर्ज किया। बताया गया कि जटेरा गांव के ही घनश्याम लोधी एवं भागीरथ लोधी के द्वारा नीलगायों का करंट लगाकर शिकार किया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही मौके से बैटरी एवं विद्युत तार जप्त किए गए।उक्त आधार पर दोनों लोगों को जिला न्यायालय में पेश किया,जहां से जेल भेजा गया है।