मुशहरी: एसकेएमसीएच में आयुक्त ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर बिहार के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित, प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं पूरी तरह मरीजोन्मुखी बनाने की दिशा में आयुक्त ने ठोस पहल की है। इस क्रम में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह ने एसकेएमसीएच में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक की,