बेतिया: समकालीन अभियान में पुलिस ने 75 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 220 लीटर शराब बरामद
आज 4 जनवरी रविवार साम करीब 4बजे बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेतिया पुलिस जिला में पिछले 24 घंटे के अंदर समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों के 75अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।