मंडी: वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान- जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने मुख्यालय में बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है परंतु उसके पास किसी वजह से मतदाता परिचय पत्र नहीं है तो भी वह लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक को दिखाना होगा।