बीना: बीना में फिर गूंजेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान का डंका, झांसी फाटक ब्रिज के नीचे नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Sep 10, 2026 शहर में अतिक्रमण के कारण जाम और अव्यवस्थित यातायात एक बड़ी समस्या बन गया है। इसी को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।नए SDM आशीष कुमार के निर्देशन में बुधवार रात नगर पालिका अधिकारी आर. के. कौरव अपनी टीम के साथ सड़कों पर निकले। टीम ने झांसी फाटक ओवरब्रिज के नीचे की जगह का निरीक्षण किया।