पुपरी: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस पुपरी शाखा ने पुपरी पीएचसी में मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया
विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर शुक्रवार को 12 बजे दिन में रेडक्रॉस पुपरी शाखा द्वारा पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर संस्था द्वारा गर्भवती महिलाओं व जरूरतमंद मरीजो के बीच पौष्टिक आहार, तौलिया, साबुन का वितरण किया गया। वही रेडक्रॉस के संस्थापक के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।