कहानी बदलाव की
रामफुल बैगा को प्रधानमंत्री आवास के तहत मिला पक्का मकान , परिवार हुआ खुशहाल
☑️प्रधानमंत्री आवास रामफुल बैगा के लिए एक बडी सौगात है। कच्चे मकान की जगह पक्का मकान बन जाने से अब उनका परिवार खुशहाल है। जिले के माला सरमनिया निवासी रामफुल बताती है कि उनके कच्चे मकान में बरसात के दिनों मंे बडी मुश्किल से राते कटती थी, जगह जगह से पानी घर के अंदर आता था, और वह परिवार सहित चैन की नींद नही सो पाती थी । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हदय से धन्यवाद देते हुए राम फुल बताती है कि अब पक्का मकान बन जाने से उनका परिवार खुशहाल है। वह प्रधानमंत्री व्दारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर बेहद खुश है और ह़दय से उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करती है।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan