गंगरार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (10वीं) के परिणाम में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की छात्रा योगेश्वरी शर्मा ने 93.80% अंक प्राप्त कर उपखण्ड में प्रथम स्थान हासिल किया। योगेश्वरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया।