सांगोद: सांगोद में टोल के समीप खेत पर भूसा बना रही मशीन में हुआ शॉर्ट सर्किट, 400 बीघा की नोलाइयां जलकर राख
Sangod, Kota | Apr 2, 2026 सांगोद के कनवास क्षेत्र में खानपुर रोड स्थित टोल के पास डेरु माताजी के समीप एक खेत में बुधवार को दोपहर साढ़े दो बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसा बनाने में इस्तेमाल हो रही रिफर मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पास की नोलाइयों को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया