हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव को चंडीघाट में दी गई भू समाधि, मायापुर से निकली अंतिम यात्रा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव महंत रामानंद पुरी को गुरुवार को भू समाधि दी गई, लंबी बीमारी से जूझ रहे महंत रामानंद पुरी कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती थे.. जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़ा परिसर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई.. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।