हरिद्वार: शासनादेश के बावजूद शिवालिक नगर में अवैध रूप से बनाए जा रहे व्यावसायिक और आवासीय भवन को प्राधिकरण की टीम ने किया सील
शासनादेश के बावजूद शिवालिक नगर में अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। उत्तराखंड शहरी आवास एवं विकास विभाग की ओर से बुधवार को शिवालिक नगर में बनाए जा रहे व्यावसायिक और आवासीय भवन को सील करने के आदेश दिए गए थे.. गुरुवार को भी भवन निर्माण चल रहा था जिसके बाद मौके पर पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम ने इसे सील कर दिया।