हरिद्वार: शीतलहर के चलते DM ने रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय से 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थान शुक्रवार को बंद रखने के दिए आदेश
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय से शुक्रवार को भी 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा जाएगा। गुरुवार को भी जिलाधिकारी के आदेश के बाद आठवीं तक सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। आदेश ना मानने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।