हरिद्वार: खड़खड़ी क्षेत्र में पहुंचा जंगली हाथी, तोड़ी दीवार, वन विभाग के पहुंचने से पहले जंगल लौटा हाथी, वीडियो वायरल
खड़खड़ी क्षेत्र में अब जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है। राजा जी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज से निकलकर एक जंगली हाथी कॉलोनी में आ गया। जंगली हाथी ने यहां जमकर उत्पात मचाया। लोगों के हंगामा के बाद जंगली हाथी वापस जंगल की ओर चला गया.. लेकिन इससे पहले उसने आवासीय कॉलोनी में एक दीवार तोड़ दी। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन वन विभाग के पहुंचने से पहले ही जंगली हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया।