हरिद्वार: श्रवणनाथ नगर रोड़ स्थित श्री भोलानंद आश्रम आश्रम में जबरन घुसे लोगों ने की मारपीट, आश्रम के सचिव ने पुलिस को दी तहरीर
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर रोड़ स्थित श्री भोलानंद आश्रम में आज जबरन कई लोग घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने आश्रम के संतो व सेवादारों से मारपीट भी की और आश्रम की अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। आश्रम के सचिव दिगंबर राज गिरी महाराज ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।