शिवपुरी नगर: रानीपुरा में बिंदल ना देने पर भाई के बेटे ने 53 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
चंद्रभान जाटव पिता जुट्टूराम जाटव उम्र 53 साल रविवार की शाम 5 बजे गांव में ही स्थित दुकान पर बिंदल लेने गया हुआ था। जहां भाई का लड़का बल्लू उर्फ बलराम जाटव उससे बिंदल मांगने लगा। जब उसने बिंदल देने की मना कर दिया तो बल्लू ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।