फरसगांव: फरसगांव उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, नए चेहरे और अनुभवी प्रत्याशी के बीच दिलचस्प जंग, वार्ड 12 पर सबकी नजर
नगर पं.फरसगांव के वार्ड क्र.12 उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है।नामांकन के बाद दोनों दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और प्रत्याशी लगातार डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं।भाजपा ने नए चेहरे के रूप में छबीला नेताम को मैदान में उतारा है,जबकि कांग्रेस ने अनुभवी प्रत्याशी सावित्री मरकाम पर भरोसा जताया है।सबकी नजर इसी वार्ड में है