झांसी: झांसी में शादी समारोह में देर रात आतिशबाजी से दहशत, घरों में गिरे पटाखे; क्षेत्रवासियों ने वीडियो किया वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 17, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के देव मैरिज हॉल के बाहर सोमवार की देर रात शादी समारोह में आए लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। पटाखों की तेज आवाज से आसपास रहने वाले बुजुर्ग और स्थानीय लोग घबरा गए। आरोप है कि आतिशबाजी के दौरान पटाखे आसपास के घरों में भी गिरे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से नाराज क्षेत्रवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया