बटियागढ़: केरबना में यात्री बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र रेफर
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना गांव में यात्री बस और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई,घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया,घटना की सूचना पर केरबना चोकी पुलिस भी मौके पर पँहुची,हादसे के बारे में जांच की जा रही है,घायलों की पहचान फिलहाल नही हो सकी है।