बटियागढ़: हारट के भदभदा वाटर फॉल में डूबने से एक युवक की हुई मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा
बटियागढ़ ब्लाक के हारट के प्रसिद्ध भदभदा वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत हो गई,घटना बुधवार दोपहर की है,बताया जा रहा म्रतक गोविंद पटेल पिता श्याम लाल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी असाटी खमरिया दोस्तो के साथ भदभदा वाटरफॉल में नहाने गया था जो सुनार नदी में डूब गया,घटना की सूचना पर 108 पायलट शेख अजहर,emt और हटा पुलिस मौके पर पँहुची ,लोगो की मदद से नदी से शव निकाला