बटियागढ़: हटा बटियागढ़ मार्ग पर चिरौल तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर,2 युवक घायल, अस्पताल भेजे गए
देर रात हटा बटियागढ़ मार्ग पर चिरौल तिराहे पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई,घटना में दोनों बाइकों के चालक युवक घायल हुए जिन्हें डायल 100 पुलिस की मदद इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,हादसे में प्रेम सिंह निवासी सादपुर बटियागढ़ ब्लाक और राहुल निवासी हीरापुर बकस्वाहा जिला छतरपुर घायल हूए हैं, घटना की सूचना इनके परिजनों को दी गई है।