बटियागढ़: हारट के भदभदा वाटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध, हादसे के बाद पथरिया sdm ने धारा 144 लागू की, आदेश जारी
बटियागढ़ ब्लाक के हारट गांव में सुनार नदी के भदभदा वाटरफॉल में लगातार पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और हादसों को रोकने के लिए यंहा धारा 144 लागू कर दी गई है, पथरिया sdm महेंद्र गुप्ता द्वारा भदभदा वाटरफॉल में आमजनों के नहाने धोने पर प्रतिबंध लगाते हुए 144 धारा का आदेश जारी किया गया है,व उल्लंघन पर 188 के तहत कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं,ताकि हादसा न हो