रक्सौल में छठ की तैयारियां तेज।
कौड़िहार चौक छठ घाट का SDM और EO ने किया निरीक्षण
आज दिनांक 12/11/2026 को कौड़िहार चौक स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) श्री नागमणि कुमार वर्मा जी एवं नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार।
छठ महापर्व की तैयारियों, घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को छठ महापर्व में किसी तरह की परेशानी न हो।प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी है, अब रक्सौल में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा!
#ChhathPuja2026 #RaxaulNews #ChhathGhat #SDM #MotihariNews #BiharNews #ChhathMahaparv #Biharikhabartak #Raxaul #ChhathPuja