गुना में बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के बामोरी रोड पर सड़क पर आए पालतू पशु को बचाने में ग्राम बामोरी निवासी बाइक सवार धनराज पाल गंभीर घायल हो गया। 30 नवंबर को बजरंगगढ़ थाना डायल 112 पर तैनात आरक्षक भूपेंद्र सिंह गुर्जर पायलट खेलन सिंह जाटव ने बताया, 29, 30 नवंबर 2025 की देर रात सूचना पर मौके पर पहुंचे। घायल को समय पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार जारी है।