मंझनपुर: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगी के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी के विरोध में मंझनपुर में भीम आर्मी प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ राज्य सरकारों को भी डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कोलकाता में डॉक्टर बिटिया की रेप के बाद हत्या की गई।