मंझनपुर: गांधी नगर में भेंडी चराने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कस्बे के गांधी नगर में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला झुलस गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला खेत की तरफ भेंडी चराने गई हुई थी तभी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है। गंभीर हालत में उसे मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।