मंझनपुर: कौशांबी का खिलाड़ी लविश कौशल बेंगलुरु में महाराजा T20 में बिखर रहा जलवा, बैंगलोर ब्लास्टर ने 6 लाख 70 हजार मे किया शामिल
पश्चिम शरीरा नगर पंचायत का रहने वाला क्रिकेटर लविश कौशल बेंगलुरु ब्लॉस्टर क्रिकेट टीम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है।कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराये जा रहे महाराजा कप T20 क्रिकेट लीग में कर्नाटक में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना जलवा बिखेर रहा है। कर्नाटक की बैंगलोर ब्लास्टर ने ऑक्शन मे 6 लाख 70 हजार में शामिल किया है।