मंझनपुर: निधियांवा गांव में हुए गोलीकांड मामले में जिला अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता
निधियांवा गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी इस दौरान अवैध असलहे से फायरिंग हुई थी जिसमें मासूम शिवापाल व संजय कुमार को गोली के छर्रे लगे थे। जिससे दोनों घायल हो गए थे। वहीं घायल संजय कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घायल से मुलाकात की है।