मंझनपुर: हिनौता गांव में शौच को गई महिला खेत मे बेहोशी की हालत में मिली, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में शौच को गई महिला खेत में बेहोशी की हालत में मिली। महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हिनौता गांव की कविता शौच के लिए खेत गई थी तभी वह बेहोशी की हालत में मिली थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।