कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र में ट्रक से 518 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार: DSP साइबर
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2026 DIO टीम ने गुप्त सूचना पर बिहरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ट्रक के तहखाना में छुपा कर ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन एवं ट्रक के अंदर बने तहखाना से 518 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ट्रक ड्राइवर मो कलाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।बरामद शराब की कीमत लगभग4 लाख70 हजार की है