बाढ़: दयाचक आश्रय स्थल में महिला पर बच्चा बेचने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
Barh, Patna | Apr 11, 2026 बाढ़ के दयाचक स्थित आश्रय स्थल में रह रही एक महिला पर बच्चे को बेचने का गंभीर आरोप लगा है। शनिवार को लगभग 12 बजे वह शनिधाम मंदिर के पास गई थी जहां बच्चे की कीमत लगाई जा रही थी। पुजारी ने शोरगुल सुनकर डायल 112 को फोन किया।मौके पर पहुंच पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।