प्रतापगढ़: जिला चिकित्सालय में कलेक्टर शुभम चौधरी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
: प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का गुरुवार शाम 5 बजे औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर बनने के बाद यह उनका पहला अस्पताल दौरा रहा, जिसमें उन्होंने आईसीयू, इमरजेंसी, विभिन्न वार्ड, डॉक्टर कॉल सिस्टम और लिफ्ट सहित अस्पताल के कई महत्वपूर्ण हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।