गढ़मुक्तेश्वर: गांव बक्सर के पास स्थित मध्य गंग नहर पुल के नीचे मिला करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, गला रेतकर की गई निर्मम हत्या
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव बक्सर के पास स्थित मध्य गंग नहर में पुल के नीचे शुक्रवार को एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है युवक की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।