बक्सर: बक्सर के टाउन थाने में श्री रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की अध्यक्षता
Buxar, Buxar | Apr 4, 2025 बक्सर स्थित टाउन थाने में श्री रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर धीरज कुमार ने किया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग शामिल थे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।