बीना: सिविल अस्पताल में MBBS डॉक्टरों की कमी, CHO के भरोसे चल रहा सिविल अस्पताल - देरी से पहुंचे तो मरीज होते रहे परेशान
Bina, Sagar | Aug 17, 2026 सिविल अस्पताल में एक समय में सिर्फ एक ही एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रहता है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सीएचओ को अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। लेकिन सोमवार को सीएचओ साहब 2 घंटे लेट, करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।