घोसी: पीडीएस उपभोक्ता को सड़ा अनाज मिलने की शिकायत के बाद, घोसी एसएफसी गोदाम का स्थानीय विधायक ने किया औचक निरीक्षण
पीडीएस उपभोक्ता को सड़े अनाज मिलने की शिकायत के बाद स्थानीय विधायक रामबली सिंह यादव घोसी एसएफसी गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दर्जनों बोरी सड़ा अनाज पाया। इसके बाद स्थानीय विधायक के द्वारा इस बात की सूचना डीएम, डीडीसी एवं एसडीओ को दिया गया।