मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में हमला हुआ है। जी हां, बताया जाता है कि यह घटना बीते शनिवार, 5 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में एमी के कॉन्सर्ट के ठीक बाद की है। इस दौरान हमलावरों ने सिंगर के काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाया। पुलिस ने इसे टारगेटेड शूटिंग यानी 'खास मकसद से की गई गोलीबारी' माना है। अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
'किस्मत' सॉन्ग फेम एमी विर्क 34 साल के हैं। उन्हें इस हमले में कोई चोट नहीं पहुंची है। बीते कुछ महीनों में पंजाबी सिंगर और एक्टर्स पर कनाडा में लगातार हमले हो रहे हैं। सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर गोलीबारी हुई थी। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर भी कई बार हमले हो चुके हैं।
Korba, Korba | Sep 11, 2026