बरहरुवा: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने आहुत ग्राम ईदगाह में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
क्षेत्रभर में बकरीद के मौके पर ईदगाह मस्जिद सहित सड़क पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से नवाज अदा किया गया, इस दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने अपने निज ग्राम आहट ग्राम में सगे संबंधी एवं ग्रामीणों के बीच सामूहिक नवाज अदा कर क्षेत्र के अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगे हैं।