लोहरदगा: लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, अस्पताल में फल बांटे
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 11:30 बजे लोहरदगा स्थित कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।