मुरैना: पुलिस प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चंबल नदी के राजघाट पर ₹1.86 करोड़ का रेत नष्ट
Morena, Morena | Apr 2, 2026 मुरैना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए चंबल नदी के राजघाट पर करीब एक करोड़ 86 लाख रुपए के डंप रेत को जेसीबी से मिट्टी में मिलाकर नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई प्रशासन के द्वारा निरंतर जारी रहेगी।