बेगूसराय: बेगूसराय के विष्णुपुर में पैसे की लेनदेन के कारण दो भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट, इस मारपीट में पांच लोग हुए घायल
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां पैसे की लेनदेन के कारण दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। इस मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।