बेगूसराय: 13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, ADR भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक
व्यवहार न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुद रंजन सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जहां 13 जुलाई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.